Advertisement Carousel

LIVE- कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में जारी किया घोषणा पत्र , धान 3200 में, 10 लाख तक के इलाज की सुविधा का वादा

0
167

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है । साल 2023 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए यह घोषणा पत्र तैयार किया गया है । कांग्रेस किसानों का धान ₹3200 में खरीदेंगी, 10 लाख रुपए तक की ईलाज की सुविधा होगी सड़क दुर्घटना में घायल होने वालों को भी निशुल्क इलाज की सुविधा दी जाएगी। केजी से पीजी तक की पढ़ाई मुफ्त होगी महिलाओं को गैस सिलेंडर में ₹500 की सब्सिडी मिलेगी।

Narendra Modi

छत्तीसगढ़ कांग्रेस घोषणापत्र – पॉइंटर

भरोसे का घोषणापत्र –

किसानों का कर्ज माफ होंगा पहले ही 9200 करोड़ का कर्ज माफ कर चुके है।

20 क्विंटल धान खरीदी करेंगे।

केजी 2 पीजी शिक्षा मुफ्त होंगी।

6000 रुपये तेंदूपत्ता मानक बोरा मिलेगा। 4000 सालाना बोनस।

भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार सालाना मिलेंगे पहले 7000 मिलते थे।

2640 अभी धान मिल रहा है इसके बाद 3200 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी जायेंगी।

बिजली 200 यूनिट प्रतिमाह बिजली फ्री। 50 लाख उपभोक्ताओ को मिलेगा लाभ।

500 रुपये की सब्सिडी सिलेंडर लेने पर हर महिला के खाते में जमा हो जाएगा।

17.50 लाख लोगों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास देंगे।

63 लघुवनोपज की एमएसपी पर 10 रुपये प्रति किलो अतिरिक्त मिलेंगे।

बीपीएल परिवारों 10 लाख तक का मुफ्त इलाज डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ योजना के तहत।

एपीएल परिवारों को 5 लाख इलाज मुफ्त।

छत्तीसगढ़ के निवासियों की आकस्मिक या सड़क दुर्घटनाओं में निशुल्क स्वास्थ सुविधा उपलब्ध कराई जाएंगी।

सभी सरकारी स्कूल अपग्रेड होंगे स्वामी आत्मानंद स्कूल में परिवर्तन होंगे।

महिला स्वयं सहायता समूहों का कर्ज भी माफ होंगे।

छत्तीसगढ़ में जातीय जनगणना होंगी।

युवाओ को उद्योगों के 50 प्रतिशत सब्सिडी के साथ कर्ज मिलेंगे।

छत्तीसगढ़ में अंत्येष्टि के लिए लकड़ियां सरकार देंगी।