Advertisement Carousel

CG: सीआरपीएफ जवान ने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

0
158

सुकमा जिले के तोंगपाल में ड्यूटी के दौरान सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी लगते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए जगदलपुर मेकाज लेकर पहुंचे। जवान की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया की मानपुर मोहला के रहने वाले गौकरण पिता लक्ष्मण 32 वर्ष शनिवार की सुबह उसकी ड्यूटी गार्ड रूम में लगी हुई थी। इसी दौरान अपने सर्विस बंदूक से खुद की कनपटी में गोली मार ली, गोली सुबह करीब 7.30 से 8 बजे के लगभग मारी, गोली की आवाज सुनते ही अन्य सीआरपीएफ स्टाफ मौके पर पहुंचे। साथियों का कहना था कि जवान ने आत्महत्या क्यों की है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।