Advertisement Carousel

CM का बस्तर दौरा और नक्सलियों ने का दिया ब्लास्ट, BSF जवान हुआ घायल

0
276

 

Narendra Modi

जगदलपुर। बस्तर में शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दौरा रहा। इससे पहले कांकेर जिले में माओवादियों ने IED ब्लास्ट किया। इस ब्लास्ट की चपेट में आने से BSF का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान के सिर के साथ शरीर में कई जगह गंभीर चोट आई है ।

कोयलीबेड़ा थाना इलाके में BSF 30 BN कैंप का एक जवान बीमार था। जिसे अस्पताल ले जाने के लिए कैंप से जवान निकले थे। जब जवान आगे बढ़े तो उनमें से एक जवान धर्मेंद्र कुमार का पैर प्रेशर IED की चपेट में आ गया। जिससे जोर का धमाका हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि जवान उछल कर दूर जा गिरा। जवान को इलाज के लिए भेजा गया है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री जगदलपुर में मुरिया दरबार समेत अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचे हैं।