Advertisement Carousel

दुर्ग में मॉब लिंचिंग, भीड़ ने मानसिक रोगी को घेरकर पीटा, बच्चा चोर होने की अफवाह उड़ी थी

0
416

 

दुर्ग। प्रदेश के धमतरी, रायपुर और दुर्ग जैसे शहरों में बच्चा चोर की अफवाह फैल रही है। इसमें मारपीट की घटनाएं हो रही हैं। दुर्ग में अब एक मानसिक रोगी को भीड़ ने पीट दिया। मचांदुर चौकी के पास घोपली डी पारा गांव में ये कांड हुआ है।

पुलिस को खबर मिली थी कि कुछ लोग एक शख्स को पीट रहे हैं। पता चला कि बच्चा चोरी का आरोप लगाकर एक मानसिक रूप से विक्षिप्त की पिटाई कर दी गई। भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर विक्षिप्त को पुलिस असप्ताल लेकर गई। अब उतई थाना प्रभारी नवी मोनिका पाण्डेय का कहना है कि मारपीट की किसी ने शिकायत नहीं की तो पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं किया है।