Advertisement Carousel

CAF के जवान जा रहे थे अस्पताल रास्ते में आ गई मौत, दो की जान गई

0
281

बस्तर । प्रदेश के बस्तर जिले में एक हादसा हो गया। इस घटना में बाइक सवार 2 CAF जवानों की मौत हो गई। बास्तानार के CAF कैंप में पदस्थ कांस्टेबल मनमोहन कुर्रे, गणेश राम आंचला (40) और मुकेश गौर (31) बाइक में सवार होकर किलेपाल के अस्पताल जा रहे थे। मुकेश की तबीयत खराब थी ये लोग चेकअप के लिए निकले थे।

इसी बीच बास्तानार टर्निंग पॉइंट में सामने से आ रही एक पिकअप वाहन से टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सावर तीनों जवान उछलकर काफी दूर जा गिरे। बाइक चला रहे कांस्टेबल मनमोहन कुर्रे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, अन्य दो जवान गणेश राम आंचला और मुकेश गौर गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान गणेश राम आंचला ने दम तोड़ दिया। वहीं अन्य एक घायल मुकेश गौर की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे फोर्स के ही हेलीकॉप्टर से राजधानी रायपुर रेफर किया गया है।