Advertisement Carousel

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा खुलासा, भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में हिंसा की साजिश कर रही ! बोले- इसमें मास्टरी है

0
282

रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिहाज से साल 2023 चुनावी साल है। इसी साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारियों में लग गई है। छत्तीसगढ भाजपा अपना जशपुर गढ़ वापस पाने के लिए अभियान चलाएगी। इसे लेकर प्रदेश के सीएम भूपेश बघेल ने एक बड़ा बयान दिया है। भाजपा के इस अभियान को लेकर सीएम भूपेश ने कहा कि भाजपा के पास अब अपना कुछ बचा नहीं हैं। अब भाजपा के पास केवल धर्मांतरण, सांप्रदायिकता और दंगा बचा है।

सीएम ने कहा कि भाजयुमो की रैली में पुलिस से मारपीट होती है। ये दंगा फैलाने का काम करते है, इसी में मास्टरी है। इसलिए रासुका का विरोध कर रहे थे। इनके पांव उखड़ गए है, वापसी के लिए छटपटा रहे हैं।