Advertisement Carousel

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार पहुंचे छत्तीसगढ़, इस फिल्म की करेंगे शूटिंग

0
344

रायपुर। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म की शूटिंग छत्तीसगढ़ में होगी। इसे लेकर अभिनेता अक्षय कुमार छत्तीसगढ़ पहुंचे हुए हैं। रायगढ़ के आसपास के इलाकों में लगभग 4 दिन तक शूटिंग होगी। वहीं अक्षय की अपकमिंग मूवी में छत्तीसगढ़ की खूबसूरती दिखेगी।

Narendra Modi

बता दें कि अभिनेता अक्षय कुमार साउथ की फिल्म सोरारई पोटरु की रीमेक की शूटिंग छत्तीसगढ़ में होगी। इस फिल्म ने कई राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम कर चुकी है। इस फिल्म में मुख्य अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री राधिका मदान हैं। इस फिल्म की शूटिंग 14 तारीख से शुरू हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में लगातार कुछ बॉलीवुड प्रोजेक्ट की शूटिंग हुई है, लेकिन अक्षय की यह फिल्म यहां होने वाला सबसे बड़ा प्रोजेक्ट साबित होगा।