Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

CM भूपेश बघेल के पिता के साथ हादसा, अस्पताल में भर्ती, सर्जरी के बाद सेहत में सुधार

0
211

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के पिता को अस्पताल में भर्ती किया गया है। सीएम के पिता नंदकुमार बघेल बुधवार को अपने घर में टहलते समय अचानक गिर गए थे। जिसके बाद उन्हें रायपुर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अनुसार, नंद कुमार बघेल के बांए पैर में गंभीर चोट आई है। उनके पैर की हड्डी फ्रैक्चर हो गई है। गुरुवार को ही डॉक्टरों ने उनके पैर की सर्जरी की है। फिलहाल वो डॉक्टरों की निगरानी में हैं। पिता को देखने के सीएम भूपेश बघेल भी अस्पताल पहुंचे थे। यहां उन्होंने डॉक्टरों की टीम से मुलाकात की थी।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हॉस्पिटल पहुंचकर पिता से बात की और उनका हालचाल जाना। सीएम ने डॉक्टरों की टीम के साथ करीब दो घंटे का समय बिताया। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से अपने पिता के हेल्थ की अपडेट की। डॉक्टरों के साथ सीएम भूपेश बघेल ने फोटो भी खिंचवाया।

घर में फिसलकर गिर गए थे पिता

नंदकुमार बघेल, बुधवार को अपने घर में टहल रहे थे इस दौरान उनका पैर फिसल गया और वो गिर गए। जिसके बाद गुरुवार सुबह उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। जांच में पता चला की सीएम के पिता के पैर में फीमर बोन फ्रैक्चर है। जिसके बाद डॉक्टरों ने सर्जरी की। ऑपरेशन सफल होने के बाद अभी सीएम के पिता को डॉक्टरों की टीम के निगरनी में रखा गया है। डॉक्टरों के अनुसार, 48 घंटे बाद उनकी छुट्टी हो सकती है।

चुनौती भरा था ऑपरेशन
डॉक्टरों ने बताया कि मुख्यमंत्री के पिता नंदकुमार बघेल की उम्र काफी ज्यादा है। इसके साथ कई तरह की बीमारी भी हैं। उम्र और बीमारियों के कारण ऑपरेशन काफी चुनौती भरा था। हालांकि कड़ी मेहनत के बाद डॉक्टरों ने सफल ऑपरेशन किया। फिलहाल उनकी सेहतर में लगातार सुधार हो रहा है। जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।