Advertisement Carousel

गरियाबंद में नाबालिक प्रेमी जोड़े की फांसी पर लटकती मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

0
220

गरियाबंद: जिले के कोतवाली थानांतर्गत शुक्रवार को एक नाबालिग प्रेमी-जोड़े की पेड़ पर फंदे से लटकती लाश मिली है. लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. दोनों की उम्र 14 से 15 वर्ष बताई जा रही है. दोनों आमदीपारा के रहने वाले थे. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.

Narendra Modi

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को साईं मंदिर से लगे चितवा डोंगरी के पेड़ पर दोनों नाबालिग प्रेमी-जोड़े की लाश फंदे से लटकती मिली है. वहां से गुजर रहे गांव वालों ने दोनों की लाश देखी, तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. दोनों के मुंह और नाक से खून बह रहा था. इससे आशंका जताई जा रही है कि दोनों को मार कर टांग दिया गया होगा. फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और हर दृष्टिकोण से मामले की जांच कर रही है.