Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

CG: भाजपा के वरिष्ठ नेता ने थामा आप का दमन, टिकट नहीं मिलने पर नाराजगी

0
184

गरियाबंद। बीजेपी को एक बार फिर बड़ा झटका लगा हैं. टिकट नहीं मिलने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता भागीरथी मांझी आम आदमी का दामन थाम लिया है. छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा (BJP) के टिकट के एलान के बाद बिंद्रानवागढ़ का सियासी पारा हाई हो गया है. सुबह से ही प्रत्याशी गोवर्धन मांझी बाबा उदय नाथ को मनाने उनके काडसर स्थित आश्रम चले गए. कहा जा रहा है कि बाबा ने उन्हें मौन सहमति भी दे दी, जिस वक्त मांझी बाबा उदय नाथ को मना रहे थे उसी वक्त भाजपा के अनुसुचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथी मांझी ने देवभोग के गांधी चौक में सार्वजनिक तौर पर आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया.

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

बता दें कि आप के जिला कार्यक्रम प्रभारी मनोज मिश्रा और ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने उन्हें आप की टोपी पहना कर पार्टी प्रवेश कराया. मांझी के साथ उनके दर्जन भर समर्थक भी मौजूद थे. भागीरथी मांझी ने पार्टी प्रवेश के बाद कहा कि क्षेत्र की जनता की मांग थी, मै जनता की भावनाओं के कारण आप में शामिल हुआ. अब पार्टी तय करेगी मुझे प्रत्याशी बनाना है या नहीं.

जिला प्रभारी मनोज मिश्रा से हुई चर्चा के मुताबिक पार्टी ने भागीरथी को बिंद्रानवागढ़ से आप का प्रत्याशी बनाना तय कर लिया हैं। पार्टी के स्थानीय नेताओं ने इसकी पुष्टि तो नहीं की पर उन्होंने कहा कि अभी वे भागीरथी को लेकर रायपुर रवाना हो रहें है. जहां प्रदेश के नेताओं से मिलाने के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा.