Advertisement Carousel

विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद कांग्रेस का बड़ा ऐलान: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सीडब्ल्यूसी की बैठक में पहुंचे दिल्ली

0
205

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 की तारीखों के ऐलान के कुछ ही देर बाद कांग्रेस पार्टी के सबसे बड़े नेता राहुल गांधी ने सूबे में जातीय जनगणना करने का ऐलान किया। दिल्ली में सोमवार को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कार्य समिति ने सर्वसम्मति से जाति जनगणना करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी उनकी पार्टी जाति जनगणना कराएगी। राहुल गांधी से पहले पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पिछले दिनों छत्तीसगढ़ में घोषणा की थी अगर उनकी पार्टी की फिर से सूबे में सरकार बनी तो यहां बिहार की तर्ज पर जाति जनगणना कराई जाएगी। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए। दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में हुई CWC की बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की चेयर पर्सन सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ-साथ कांग्रेस शासित सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्री और कार्यकारिणी के सदस्य शामिल हुए।

Narendra Modi