Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

इंडिया बनाम भारत की बहस के बीच CM भूपेश बघेल का बयान, भाजपा को इंडिया नाम से हैं तकलीफ

0
165

छत्तीसगढ़ में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन पर सीएम भूपेश बघेल ने हमला बोला है। सीएम भूपेश बघेल ने इस सम्मेलन को मुंह में राम बगल में छुरी बताया है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

आपको बता दें कि आज को प्रदेश में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेशस्तरीय सम्मेलन होने वाला है. सम्मेलन में करीब 2 हजार से ज्यादा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के आने का दावा किया जा रहा है। सम्मेलन में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी, पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, सांसद विजय बघेल समेत कई नेता भी शामिल होंगे।

सीएम भूपेश बघेल ने इंडिया गठबंधन को लेकर भाजपा नेताओ की तरफ की जा रही बयानबाजी पर कहा कि सम्मान करना अच्छी बात होती है, लेकिन सम्मान दिल से करना चाहिए, जहर क्यों उगलते हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, I.N.D.I.A. गठबंधन बनने के बाद स्थिति ऐसी है कि अभी राष्ट्रपति भवन से जो निमंत्रण पत्र मिला है,उसमें प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखा हुआ है.यानी साफ तौर पर सीएम भूपेश ने इंडिया गठबंधन को लेकर की जा रही राजनीति पर निशाना साधा है। सीएम भूपेश की माने को आने वाले दिनों में यदि किसी अलायंस का नाम भारत हो गया,तो क्या आगे चलकर भारत का नाम भी बदल दिया जाएगा क्या?

सीएम भूपेश ने कहा कि इन्हें इंडिया शब्द से इतनी तकलीफ है. संविधान में ही लिखा है, वहां से शुरुआत होती है। इस देश को भारत भी कहा जाता है, भारतवर्ष भी कहते है और पंडित जी जब पढ़ते हैं तो जम्मू द्विपे, भारत खंडे कहते हैं।

”कितने ही नाम से देश को जाना जाता है और इनको इंडिया नाम से परहेज है.आज इंडिया गठबंधन बना है, उनसे इनको परहेज हो रहा है, अगर कल कोई भारत नाम का संगठन बने तो क्या वो भी बदलेंगे?”