Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

सिंहदेव प्लेन से कूद गए, हजारों फीट ऊंचाई से गिरने लगे नीचे, फिर क्या हुआ देखिए

0
212

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने स्काई डाइविंग का लुत्फ उठाया. सिंहदेव ने अपने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी शेयर किया है. उन्होंने लिखा कि आकाश की पहुंच की कोई सीमा नहीं होती.

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada


ऑस्ट्रेलिया के एक प्रसिद्ध स्काइडाइविंग सेंटर के अनुभवी ट्रेनर के साथ सिंह देव की स्काइडाइविंग एक सुंदर जगह पर हुई, जो अपने लुभावने दृश्यों के लिए जानी जाती है. 70 साल के राजनेता एक स्पेशल जंपसूट पहने दिखाई दिए.


वीडियों में देखा जा सकता है कि वह हजारों फीट की ऊंचाई से छलांग लगाते हैं और फिर जमीन पर आते हैं. इस दौरान गाइड के सवाल पर कहते हैं कि यह उनके लिए बहुत सुखद अनुभव है, जिसे वह बार-बार करना चाहेंगे.


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की तारीफ

टीएस सिंहदेव के इस साहसिक कदम की काफी तारीफ हो रही है. उनके स्काइडाइविंग के वीडियो को अब तक 4 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी उनकी तारीफ की. वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए बघेल ने ट्वीट में कहा वाह महाराज साहब! आपने तो कमाल कर दिया! हौसले यूं ही बुलंद रहें. आपने कमाल कर दिया.


ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं टीएस सिंहदेव

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ऑस्ट्रेलिया की सार्वभौमिक स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली का अध्ययन करेंगे. इस यात्रा के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ऑस्ट्रेलिया के संबंधित अधिकारियों और योजना से जुड़े बुद्धिजीवियों से भी मुलाकात करने वाले हैं. साथ ही वहां के स्वास्थ्य विशेषज्ञों से भी सिंहदेव बातचीत करेंगे.