Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, दो कारों की टक्कर में 4 लोगों की मौत

0
295

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला. मथुरा में सुरीर पुलिस स्टेशन इलाके में शनिवार तड़के 2 कार हादसे का शिकार हो गए, जिससे चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और चार अन्य लोग बुरी तरह घायल हुए हैं. इसकी जानकारी मथुरा पुलिस ने दी है. इनमें से एक कार में दूल्हा और दुल्हन सवार थे, जो हादसे के बाद घायल हो गए हैं. पुलिस के मुताबिक, यह घटना मथुरा के सूरीर थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन 87 की है.

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

दरअसल, मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 87 पर उस समय दर्दनाक हादसा हो गया, जब थाना सुरीर इलाके में तेज रफ्तार सियाज कार डिवाइडर से जा टकराई. सियाज के डिवाइडर से टकराने के बाद सियाज का एक पहिया निकल गया और सियाज कार में आग लग गई. इसके बाद कार के पीछे चल रही बोलेरो कार उस निकले हुए पहिए से टकराकर अनियंत्रित हो गई और बोलेरे कार भी पलट गई.

बोलेरे में सवार 2 लोगों की मौके मौत हो गई, वहीं एक युवक और एक 6 साल की बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. फिलहाल, चार लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं. हादसे की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को कार से काफी मशक्कत के बाद निकाला और घायलों को मथुरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया.

उधर पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है. बताया जा रहा है कि मथुरा के राया इलाके से नोएडा के लिए बारात गई थी और लौटते वक्त यह हादसा हो गया. इस हादसे में बोलेरो सवार दूल्हा-दुल्हन भी घायल हो गए. वहीं, हादसे की सूचना पाकर परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए और चीख-पुकार मच गई.