बस्तर। बस्तर में साइबर क्राइम का एक नया मामला सामने आया है। जिले में एक ही दिन में सैकड़ों लोगों के व्हाट्सएप पर अननोन नंबर से मैसेज आया है, जिसमें लिखा है कि ‘तुम्हारी फैमली का सेक्स वीडियो वायरल हो जाएगा, वीडियो देखो और पैसे भेजो’। इस मैसेज के बाद कई लोगों ने APK फाइल डाउनलोड की और उनका फोन हैक हो गया। दरअसल, व्हाट्सएप पर एक ग्रुप बना हुआ है। इस ग्रुप में 300 से ज्यादा लोग जुड़े हुए हैं। इस ग्रुप के सारे सदस्यों के पास एक दिन पहले एक साथ एक ही नंबर से मैसेज आया। जिसमें वीडियो के बारे में लिखा हुआ था। जब लोगों ने इस बारे में एक-दूसरे से बातचीत की, तो पता चला कि ये मैसेज बहुत से लोगों के पास गया है। इस मामले की मौखिक शिकायत पुलिस से भी की गई है। दंतेवाड़ा और जगदलपुर के कुछ युवकों ने बताया कि वे फोन पर कोई भी ऐप खोल रहे हैं, तो फोन हैंग हो रहा है। फोन काफी धीरे चल रहा है। अब डर है कि कहीं फोन हैक तो नहीं हो गया। अगर ऐसा हुआ, तो पर्सनल डाटा लीक हो जाएगा।
Latest article
छत्तीसगढ़ के पहले स्वास्थ्य संचालक डॉ. प्रमोद सिंह पंचतत्व में विलीन…..10 जुलाई की सुबह...
हस्ताक्षर न्यूज.
छत्तीसगढ़ राज्य के पहले स्वास्थ्य संचालक डॉ. प्रमोद सिंह (Dr. Pramod Singh) का भोपाल में निधन हो गया। वे 72 वर्ष के थे।
डॉ....
साइंस कॉलेज, यूनिवर्सिटी के आसपास चल रहे स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा…… रेगुलर...
हस्ताक्षर न्यूज.
राजधानी रायपुर के 10 स्पा सेंटरों पर रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने एक साथ छापेमारी की है। रायपुर पश्चिम जोन पुलिस सरस्वती नगर, आजाद...
राम गोपाल अग्रवाल को पंडरी जिला अस्पताल में चेक अप के बाद कोर्ट में...
हस्ताक्षर न्यूज.
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला लेवी और अन्य आर्थिक अनियमितताओं के मामलों में गिरफ्तार कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को गुरुवार सुबह जिला...
























