Advertisement Carousel

कांग्रेस का 75 प्लस टारगेट, जानिए रायपुर के संभागीय सम्मेलन में क्या कहा CM भूपेश ने

0
218

रायपुर। विधानसभा चुनाव में 75 प्लस के लक्ष्य को लेकर रविवार को कांग्रेस के संभागीय सम्मेलन एकजुटता पर जोर दिया गया। सम्मेलन में सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा पर निशाना साधा, और कहा कि 15 साल में भाजपा की सरकार कुछ नहीं कर सकी है। इसलिए धर्मांतरण के विषय को आगे ला रही है। सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी सुश्री शैलजा ने भूपेश सरकार की तारीफों के पुल बांधे।
बघेल ने आगे कहा कि भाजपा राम के नाम पर वोट मांगती रही है, लेकिन राम वन गमन पथ के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने हरेक व्यक्ति के लिए योजनाएं बनाई है। इसका लोगों को फायदा मिल रहा है। प्रदेश में पार्टी 75 प्लस का लक्ष्य लेकर चल रही है। जबकि भाजपा की सीटें 14 रह पाएगी, यह भी तय नहीं है। प्रदेश प्रभारी शैलजा ने सम्मेलन में भूपेश सरकार की योजनाओं की तारीफ की। उन्होंने कहा कि वो किसानों के प्रदेश से आती है। वहां भी भूपेश सरकार की योजनाओं की खूब चर्चा हो रही है।

Narendra Modi

शैलजा ने दिवंगत पूर्व केन्द्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल को याद किया, और कहा कि आज उनकी पुण्यतिथि है। अपने साथ संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि स्व. शुक्ल उनके पिता तुल्य थे। प्रदेश प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने, और 75 प्लस के लक्ष्य को हासिल करने के लिए मेहनत करने की नसीहत दी। सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि उन्हें डॉ. महंत ने ब्लॉक अध्यक्ष बनाया था, आज यह भी संयोग है कि उनके साथ मंच साझा करने का अवसर मिल रहा है। मरकाम ने आगे कहा कि ऐसा सिर्फ कांग्रेस में ही संभव है। सरकार की योजनाओं से गांव, मजदूरों, युवाओं, और आदिवासी समाज के लोगों के बीच अच्छा माहौल बना है। उन्होंने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा, और कहा कि भाजपा झूठ की राजनीति कर रही है। सम्मेलन को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भी संबोधित किया।