Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी….. राज्य सेवा के 125 अधिकारी हुए इधर से उधर….. बड़े पैमाने पर हुए तबादले….

0
2

हस्ताक्षर न्यूज.

छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 125 राज्य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) के अधिकारियों का तबादला किया है।

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित करते हुए नई पदस्थापना दी गई है।

जारी आदेश के मुताबिक बड़ी संख्या में अपर कलेक्टर स्तर के अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में भेजा गया है। कई अधिकारियों को अपर कलेक्टर के पद पर ही नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ अधिकारियों को विकास प्राधिकरण, प्रशासन अकादमी और अन्य विभागों में पदस्थ किया गया है।

अनेक जिलों के अपर कलेक्टर हुए इधर से उधर

तबादला सूची में रायपुर, जशपुर, सरगुजा, सुकमा, बालोद, सक्ती, जांजगीर-चांपा, नारायणपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, मुंगेली, बेमेतरा, धमतरी, कोरबा और गरियाबंद समेत कई जिलों के अधिकारी शामिल हैं।

आदेश के अनुसार सुरेंद्र प्रसाद वैद्य को कोरिया से बालोद, चंद्रकांत कौशिक को बालोद से सारंगढ़-बिलाईगढ़ और सुनील कुमार नायक को सरगुजा से जशपुर में अपर कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं नवीन कुमार ठाकुर को रायपुर से मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर को जांजगीर-चांपा से रायपुर और अजय किशोर लकड़ा को बालोद से धमतरी में अपर कलेक्टर बनाया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश में कहा गया है कि राज्य प्रशासनिक सेवा के इन अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित करते हुए उनके नाम के सामने दर्शाए गए स्थान पर आगामी आदेश तक पदस्थ किया जाता है।

125 अधिकारियों के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद जिलों में प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा।