Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ के इस झरने में MP के 4 की मौत, डूब गए थे परिवार के 7 लोग

0
320

कोरिया । बैकुंठपुर मुख्यालय से करीब 100 किलोमीटर दूर रमदहा जलप्रपात में बड़ा हादसा हो गया । यहां पिकनिक मनाने आए 7 लोग डूब गए हैं। इनमें 4 लोगों के मौत होने की खबर है।

हादसे का शिकार हुए लोग मूल रूप से मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के बैढ़न के रहने वाले हैं।

इस हादसे में मारे गए रत्नेश सिंह नाम के युवक की पहचान हुई है। बाकियों को ढूंढा जा रहा है। सुरेखा सिंह नाम की महिला को बचा लिया गया था। इनके अलावा श्वेता सिंह(22), हिमांशु सिंह(18), श्रद्धा सिंह(14), अभय सिंह(22) और ऋषभ सिंह(24) जलप्रपात में डूबे थे।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रमदहा जलप्रपात में हुए हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया है साथ ही मुख्यमंत्री ने कोरिया कलेक्टर को रेस्क्यू ऑपरेशन पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस प्रशासन की टीम लगातार सर्चिंग कर रही है। इन लोगों के परिवार से भी सम्पर्क कर लिया है।