Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

CG में कोरोना से 3 मरीजों की हुई मौत, इतने नए मरीज आए सामने

0
230

रायपुर: देशभर में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। कोरोना संक्रमण के मामले छत्तीसगढ़ में भी लगातार बढ़ रहे हैं। छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोना का आंकड़ा चौकाने वाले आ रहे हैं। राजधानी रायपुर में सबसे ज्यादा लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। अभी तक राहत की बात ये थी कि कोरोना से मौत नहीं हो रही थी लेकिन बीते 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के कारण तीन लोगों की मौत हुई है। शनिवार को 4328 मरीजों की टेस्ट किया गया। जिसमें से 450 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लंबे समय बाद एक साथ कोरोना के इतने अधिक मामले आने के बाद लोगों में डर दिखने लगा है। वहीं, प्रशासन भी एक्टिव हो गया है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

शनिवार को प्रदेश के 26 जिलों में कोरोना के मरीज मिले हैं। वहीं तीन लोगों की मौत भी हुई है। राजनांदगांव, रायपुर और बिलासपुर में कोरोना वायरस के कारण मौतें हुई हैं। प्रदेश में औसत पॉजिटिविटी रेट 10.40 फीसदी है।

किस जिले में कितने मामले
प्रदेश कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1761 हो गई है। शनिवार को राजधानी रायपुर में सर्वाधिक 55 मरीज मिले हैं। वहीं, सूरजपुर में 36, बिलासपुर में 31,बालोद से 9, दंतेवाड़ा से 10, रायगढ़ से गौरेला-पेंड्रा –मरवाही से 12, बलौदाबाजार से 16, महासमुंद से 21, बेमेतरा से 25, सरगुजा से 25, कोंडागांव से 25, कोरिया से 26, दुर्ग से 26, कांकेर से 27, धमतरी से 28, राजनांदगांव से 29, बिलासपुर से 31, सूरजपुर से 36, रायपुर से 55 कोरोना संक्रमित पाए गए, वहीं जिला बीजापुर से 1, जांजगीर-चांपा से 3, नारायणपुर से 4 बलरामपुर से 4, सुकमा से 5, जशपुर से 5, कबीरधाम से 5, गरियाबंद से 5, कोरबा से 6 मरीज मिले हैं।