Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

गर्मी के कारण हुआ दर्दनाक हादसा, कार्यक्रम के दौरान लू लगने से 11 लोगों की मौत

0
313

मुंबई: राज्य सरकार की तरफ से खारघर के सेंट्रल पार्क में आयोजित महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार के दौरान भीषण गर्मी की वजह से 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 120 लोग बीमार हो गए हैं, जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। लोगों की मौत का कारण गर्मी बताया जा रहा है। लेकिन घटना स्थल पर बदइंतजामी को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। क्योंकिं लाखों लोग कई घंटे तक तेज धूप के नीचे खड़े थे। कई लोगों ने डिहाइड्रेशन और बेहोशी की शिकायत की। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर महाराष्ट्र के दूरदराज इलाकों से लोग पहुंचे थे। इसके अलावा मध्य प्रदेश, कर्नाटक और गुजरात से भी लोग आए थे।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

नवी मुंबई के ग्राउंड पर बड़ी संख्या में लोग उमड़े थे। कार्यक्रम के दौरान हजारों लोग खड़े थे। बैठने की व्यवस्था थी लेकिन फिर भी भीड़ के आगे जगह कम पड़ रही थी। कार्यक्रम देखने के लिए ऑडियो और वीडियो प्लेयर भी लगाए गए थे। आयोजकों से भीड़ को धूप से बचाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं हो सका। सीधे धूप की जद में आकर 120 से ज्यादा लोग बीमार पड़े, वहीं 11 लोगों की जान चली गई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अस्पताल में भर्ती बीमार लोगों से मिले।

मृतकों के परिजनों 5-5 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

 

भूषण पुरस्कार समारोह के दौरान बीमार हुए लोगों से मुलाकात करने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि कार्यक्रम संपन्न हो गया मगर अंत में ये घटना हुई। शिंदे ने कहा कि प्रत्येक मृतक के परिजन को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस घटना के चलते अस्पताल में भर्ती हुए लोगों को मुफ्त इलाज मुहैया किया जाएगा। राज्य सरकार उनके इलाज के लिए अपने खजाने से भुगतान करेगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि अगर मरीजों का अतिरिक्त इलाज किये जाने की जरूरत है, तो उन्हें विशेष अस्पतालों में भेजा जाए।

घटनास्थल के निकटतम 38 डिग्री सेल्सियस था तापमान
सीएमओ द्वारा विज्ञप्ति जारी किए जाने से पहले शिंदे ने नवी मुंबई के एक अस्पताल के बाहर संवाददाताओं से कहा कि अस्पताल में कम से कम 50 लोगों को भर्ती कराया गया था, जिनमें से 24 अभी भी भर्ती हैं जबकि बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद वहां से छुट्टी दे दी गई। उन्होंने इन मौतों को हुत दुर्भाग्यपूर्ण बताया। घटनास्थल के निकटतम मौसम केंद्र ने अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।