Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, फिर हुई एक और मरीज की मौत

0
260

छत्तीसगढ़ में कोरोना के आंकड़े में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। दिनों दिन कोरोना के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे में कुल 1443 सैंपल की जांच हुई, जिसमें 135 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। तीन कोरोना पेसेंट हॉस्पिटल से व 51 कोरोना पेसेंट होमाइसोलेशन से डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं, एक कोरोना मरीज की मौत हुई है। प्रदेश में अब एक्टिव केस की संख्या 1841 हो गई है।

Narendra Modi

छत्तीसगढ़ में 18 जिला से कोरोना संक्रमित पाए गए। बाकि जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। प्रदेश में 16 अप्रैल को 18 जिला में 135 मरीज पाए गए हैं। जहां बिलासपुर में सबसे अधिक 23 मरीज मिले हैं। इसके अलावा कोंडागांव में 19, दुर्ग में 20, सरगुजा में 12, रायगढ़ में 12 और रायपुर में 11 मरीज मिले। वहीं बाकी जिलों में 10 से भी कम मरीज मिले हैं।