Advertisement Carousel

जंगल में गई महिला पर भालुओं ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल

0
78

कोरबा के बालको वन परिक्षेत्र के बेला गांव से लगे नवाडीह टापरा जंगल मे पुटु बीनने गई महिला पर तीन भालुओं ने हमला कर घायल कर दिया। घायल महिला को जिला मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है। जहां उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया है।इसकी सूचना बालको वन विभाग को दी गई जहा अधिकारी कर्मचारी अस्पताल पहुचे और हालचाल जाना।

Narendra Modi

बेला गांव निवासी 36 वर्षीय कमला भगत गांव में रहने वाले लोगो के साथ समूह में 15 लोग गांव से लगे नवाडीह टापरा जंगल पुटु बीनने गए हुए थे सभु जंगल मे अलग अलग और कुछ समूह में पुटु बीन रहे थे इस दौरान अचानक तीन भालू ने कमला भगत के ऊपर हमला कर दिया इस दौरान जंगल मे हड़कप मच गया तीनों भालू एक महिला पर टूट पड़े महिला की चीखपुकार सुनकर सभी पहुचे और भालू को किसी तरह भगाया।तब जा कर महिला की जान बची। कमला भगत के सिर पर भालू ने हमला किया है जहाँ सिर खून से लथपत और ऊपर का मांस भालू ने निकाल दिया था।

घायल महिला के पति दिलीप भगत ने बताया कि वो और उसके दो बच्चे घर पर थे उसकी पत्नी गांव वालों के साथ पुटु बीनने गई हुई थी उसे घर आ कर लोगो ने घटना क्रम की जानकारी दी।तब वो मौके पर पहुचे।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी पहुंचे मौके और घटनाक्रम ली जानकारी ली। वन विभाग ने घायल महिला के परिजनों का बयान दर्ज कर शासन से मिलने वाली तत्कालीन सहायता राशी दी गई।