Home छत्तीसगढ़ पूर्व सीएम भूपेश बघेल की अफ़सर शाहों को दो टूक…… कहा सरकारें...
Advertisement Carousel

पूर्व सीएम भूपेश बघेल की अफ़सर शाहों को दो टूक…… कहा सरकारें आती जाती रहती हैं….. कांग्रेस ने घेरा खामरडीह थाना…. दीपक बैज पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर लिखाने…..

0
2

भाजपा कार्यकर्ताओं के कांग्रेस भवन घेराव के दौरान टकराव और आज कांग्रेसियों के ख़िलाफ़ एफआईआर के ख़िलाफ़ राजधानी रायपुर के कांग्रेस खेमे में दिनभर गतिविधियां तेज रहीं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज कार्यकर्ताओं के साथ काउंटर एफआईआर (FIR) दर्ज कराने और भाजपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर रायपुर के खम्हारडीह थाने पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने धरना दे दिया और जमकर नारेबाजी की है। इधर, पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने पुलिस अधिकारियों को एक बार फिर चेतावनी दी कि भाजपा से तो वे राजनीतिक स्तर पर निपट लेंगे, लेकिन थाना प्रभारी (TI) से लेकर एसपी (SP) और आईजी (IG) तक यह समझ लें कि सरकारें आती-जाती रहती हैं।

भाजपा नेताओं पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पत्थरबाजी और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए दीपक बैज काउंटर रिपोर्ट लिखवाने कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ खम्हारडीह थाने पहुंच गए। वे दो पेज की शिकायत लेकर थाने पहुंचे और भाजपा नेताओं के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने शिकायत ले ली है। केस दर्ज करने की मांग को लेकर इस खबर के लिखे जाने तक कांग्रेस का प्रदर्शन चल रहा है।