छत्‍तीसगढ़ में तीन सीटों पर मतदान शुरू, पोलिंग बूथ पर लगी लंबी लाइन

0
15

रायपुर। देश में 19 अप्रैल को पहले चरण में 102 सीटों पर मतदान के बाद आज दूसरे चरण में 88 सीटों पर वोटिंग का दिन है। इस चरण में छत्‍तीसगढ़ की तीन सीटों राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर पर मतदान शुरू हो चुके हैं।

महासमुंद में शुरुआती दौर में कुछ पोलिंग बूथों में आई मशीन में खराबी, बूथ क्रमांक 109, 110 और 61 में आई मशीन में खराबी, मशीन खराब होने के कारण करीब आधे घंटे तक बाधित रहा मतदान, 109, 110 सहित कुल 6 पोलिंग बूथ में बदली गई मशीन।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान
कांकेर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिंह ने आज सुबह 7 बजे शहर के आदर्श मतदान केन्द्र माहुरबंदपारा में सपरिवार पहुंचकर मतदान के लिए कतार में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान करने के बाद हम साथ-साथ हैं सेल्फी कॉर्नर में फोटो भी खिंचवाई।

402 मतदान केन्द्रों में किया जाएगा वेब कांस्टिग
जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र में कुल 402 मतदान केन्द्रों में वेब कांस्टिग किया जाएगा। जिसमें विधानसभा पंडरिया में 197 एवं कवर्धा में 205 मतदान केन्द्र शामिल हैं। आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन 2024 में इस बार मतदान केन्द्र के अंदर के अतिरिक्त बाहर भी वेब कांस्टिग किया जाएगा। शिकायत और सुझाव के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम भी बनाया गया है कंट्रोल रूम 24 घंटा संचालित होगा।

कबीरधाम जिले में सुबह से वोटिंग शुरू
राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र अंतर्गत कबीरधाम जिले में आज सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। दोनों विधानसभा में 42 आदर्श मतदान केन्द्र बनाएं गए है। विधानसभा- पंडरिया में 21 और विधानसभा और कवर्धा में 21 आदर्श मतदान केन्द्र बनाएं गए है। जिले में 20 महिला मतदान केन्द्र, दो दिव्यांग मतदान केन्द्र और 10 युवा मतदान केन्द्र भी बनाएं गए है। खास बात यह है कि इन सभी 20 महिला मतदान केन्द्र में पीठासीन से लेकर मतदान दल क्रमांक 1, 2 और 3 सभी महिला कर्मचारी होंगे। इसी प्रकार इन दोनों।


भोजराज नाग ने परिवार के साथ किया मतदान
कांकेर में भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग ने मतदान केंद्र पहुंचकर परिवार के साथ अंतागढ़ के ग्राम हिमोडा में मतदान किया।


कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय बालोद पहुंचकर मतदान किया। मतदान केंद्र मे पहुंचने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने सेल्फी पॉइंट में सेल्फी ली।

कुछ जगह सुबह सात से तीन बजे तक होगा मतदान
कांकेर लोकसभा क्षेत्र के कांकेर, भानुप्रतापपुर, केशकाल और अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के मोहला मानपुर विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 9 मतदान केंद्रों में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा।