Advertisement Carousel

रायपुर में प्रेम प्रसंग को लेकर आपस में भिड़े दो युवक, वीआईपी रोड के क्लब में चली गोली

0
155

रायपुर: रायपुर में गोली चलने का मामला सामने आया है। राजधानी में गर्लफ्रेंड के विवाद में दो युवकों के बीच गोली चल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद करने वाले दोनों युवकों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। थाना तेलीबांधा में दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच पुलिस कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, घटना थाना तेलीबांधा क्षेत्र स्थित हाईपर क्लब के पार्किंग ग्राउंड की है। शनिवार 10 फरवरी रात लगभग 11.30 बजे विकास अग्रवाल निवासी गुधियारी रायपुर तथा रोहित तोमर निवासी भाटागांव के बीच किसी युवती से प्रेम संबंध की बात को ले कर विवाद हुआ। रोहित तोमर तैश में आकर विकास अग्रवाल पर हमला करते हुए उसकी गाड़ी में तोड़ फोड़ कर दिया। ये देख विकास अग्रवाल ने भी रोहित तोमर के ऊपर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर दिया। हालांकि इस घटना में रोहित तोमर को चोट नहीं लगी।

इधर, गोली चलने की सूचना मिलते ही मौके पर ASP लखन पटले के साथ नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन मनोज ध्रुव, सीएसपी क्राईम दिनेश सिन्हा व थाना तेलीबांधा और एसीसीयू की टीम पहुंची। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया। मामले में दोनो पक्षों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।