Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ में दो बसों में भीषण टक्कर, 20 से ज्यादा यात्री हुए घायल

0
194

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में नेशनल हाइवे 130 पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। पंडुका थाना इलाके में पोड़ मोड़ के पास दो मिनी बस आपस में टक्कर हो गई है। हादसे में 20 से ज्यादा यात्री घायल हुआ हैं। दोनों बसों में टक्कर के बाद मौके पर कोहराम मच गया। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने यात्रियों की मदद की। घायलों को बस निकाला।

सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंचे 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि ओवरेट करते समय दोनों बसें टकरा गईं। ड्राइवर की लापरवही की वजह से यह हादसा हुआ है। वहीं, पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।