Advertisement Carousel

CG में आकाशीय बिजली गिरने से 4 की मौत, 5 लोग गंभीर रूप से झुलसे

0
200

बलरामपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई, मरने वालों में एक ही परिवार के तीन लोग शामिल हैं। इस हादसे में 5 लोग घायल भी हुए हैं। भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।

दो अलग-अलग जगहों पर हुआ हादसा

बुधवार की शाम को बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना इलाके के बेलसर गांव में करीब 5 बजे दो अलग-अलग जगहों पर आकाशीय बिजली गिरी है। जिसमें 9 लोग बुरी तरह से झुलस गए। हादसा उस वक्त हुआ जब खेत में काम कर रहे 6 लोगों पर आकाशीय बिजली गिरी जिसमें एक ही परिवार के तीन सदस्य सहित चार लोगों की मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना में भी खेत में काम कर रहे 5 लोगों पर बिजली गिरी जिसमें सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद इलाके में मचा हड़कंप
इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे के बाद सभी को शंकरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया वहीं घायलों का उपचार किया जा रहा है। मृतकों में कुंती, प्रितम, विपिन कुजूर, मनशु शामिल हैं।