Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर: ड्यूटी पर जा रहे ट्रैफिक जवान की हुई मौत

0
51

रायपुर। राज्य में आज नौतपा का छठवां दिन है। तेज धूप के साथ ही लू की गर्म हवाएं चल रही है। शाम को भी गर्म हवाएं चल रही हैं। भीषण गर्मी से प्रदेश में ट्रैफिक पुलिस के जवान की मौत हो गई है। मृतक जवान रायपुर के भनपुरी में पोस्टेड था।

Narendra Modi

ट्रैफिक DSP गुरजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, यातायात थाना भनपुरी में पदस्थ आरक्षक भागीरथ कंवर की ड्यूटी दोपहर लगभग 12 बजे यातायात व्यवस्था हेतु लगाई गई थी। इसी दौरान दोहपर लगभग 12:15 बजे ग्राम धनेली के पास उन्हें बेचैनी महसूस हुई, भगीरथ स्थानीय मनिहारी दुकान के बेंच में बैठकर आराम कर रहे थे। अचानक चक्कर आने से वे गिर गए, इसी दौरान वहां से गुजर रहे इसंपेक्टर अनीष सारथी ने उन्हें देखा और तत्काल अपने चालक के साथ उपचार हेतु अपने शासकीय वाहन में बैठाकर बंजारी हास्पिटल भनपुरी ले गए।

बंजारी हॉस्पिटल के डॉक्टरों द्वारा आरक्षक का बी.पी. और ऑक्सीजन लेवल चेक किया गया जो कि बहुत कम था और हालात ज्यादा खराब होने की स्थिति में तत्काल उन्हें मेकाहारा हॉस्पिटल रिफर किया गया। जहा मेकाहारा के डॉक्टरों द्वारा उनका चेकअप करने पर आरक्षक का मौत हो जाना बताया गया। शार्ट पी.एम. के बाद डॉ द्वारा बताया गया कि उनके हार्ट व किडनी में इंफ़ेक्शन का लक्षण दिखाई दिया है, मौत का निश्चित कारण पैथालाजी रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा। चर्चा है कि तेज गर्मी के कारण उन्हें लू लग गया जिस कारण उनका बीपी और ऑक्सीजन लेवल कम हो गया।