Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा: पिकनिक मनाने गए तीन युवक डूबे, शव बरामद

0
150

राजनांदगांव के मनगट्टा में पिकनिक मनाने पहुंचे तीन युवक हादसे के शिकार हो गए। लंबे समय से बंद पड़े खदान में नहाने उतरे युवक पानी में डूब गए। खदान के बाहर खड़े युवकों के एक मित्र ने मदद की आवाज लगाई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक युवक की लाश को बाहर निकल गया। इसके बाद दो और शवों को भी बाहर निकाला गया है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

मनगट्टा में डूबे तीन युवकों के शव बरामद हो गए हैं। एक युवक का शव पहेल ही मिल चुका था। पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया। मृतकों में नागपुर निवासी अतुल पुड़े, उत्तर प्रदेश के निवासी अरविंद कुमार और भिलाई निवासी एन मिश्रा की मौत डूबने से हुई। तीनों पिकनिक मनाने आए थे। यह पूरा मामला सोमनी थाना क्षेत्र के मनगट्टा का बताया जा रहा है।

महाराष्ट्र गोंदिया के सिद्धिविनायक कोचिंग क्लासेस में नौकरी करने वाले चार दोस्त राजनांदगांव के सोमनी थाना क्षेत्र स्थित मनगट्टा पहुंचे थे। जहां एक बंद पड़े खदान में नहाने के लिए उतरे और हादसे का शिकार हो गए। खदान में डूबने से नागपुर निवासी अतुल पुड़े, उत्तर प्रदेश के निवासी अरविंद कुमार और भिलाई निवासी एन मिश्रा की मौत हो गई।

खदान के बाहर खड़े राजस्थान निवासी नारायण साल्वे ने मदद के लिए आवाज लगाई। जिससे वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। इस दौरान नागपुर निवासी अतुल पुड़े की लाश को बाहर निकल गया।