Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात में युवाओं के साथ मिलकर की बड़ी घोषणाएं

0
137

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात युवाओं के साथ जगदलपुर में 8 बड़ी घोषणा की है. बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर संभाग के युवाओं से आज बुधवार शासकीय काकतीय पीजी ग्राउंड, धरमपुरा, जगदलपुर में लगभग 3 घंटे तक सीधे संवाद किया। बस्तर संभाग के अंतर्गत जिला बस्तर सहित उ.ब.कांकेर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर, कोण्डागांव जिले से आए युवाओं से रू-ब-रू हुए। मुख्यमंत्री इस मौके पर युवाओं से ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ पर चर्चा किए। बस्तर संभाग के युवाओं में मुख्यमंत्री से मिलने खासा उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सल हिंसा प्रभावित बस्तर संभाग के उन्नति एवं विकास के लिए प्रदेश सरकर कृत संकल्पित है। आज बस्तर अंचल 07 जिलों से आए युवाओं से रू-ब-रू होकर मुझे हार्दिक प्रसन्नता हुई। इस दौरान युवाओं के अच्छे-अच्छे सुझाव भी आए। मुख्यमंत्री ने विभिन्न मांग एवं समस्याओं पर आवश्यक कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने बीजापुर जिले के भोपालपट्नम स्थित शासकीय कॉलेज मंे आहता निर्माण की स्वीकृति प्रदान की। कोण्डागांव में कुश्ती एकेडमी खोलने एवं सुकमा में अगले वर्ष से कृषि महाविद्यालय प्रारंभ करने की घोषणा की।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

कोंडागांव में कुश्ती एकेडमी की घोषणा

सुकमा में एग्रीकल्चर कॉलेज अगले वर्ष से खोलने की घोषणा

सुकमा कालेज के 4 करोड़ की घोषणा

नारायणपुर पीएमटी गर्ल्स कॉलेज में सीटों की संख्या 50 है बढ़ाकर उसको 100 किया जाएगा

नारायणपुर में आउटडोर स्टेडियम और सेंट्रल लाइब्रेरी की मांग पर खोलने की घोषणा

जगदलपुर दंतेश्वरी गर्ल्स कॉलेज में हॉस्टल की स्वीकृति

मुख्यमंत्री ने भोपाल पट्टनम कॉलेज के लिए बाउंड्री वाल बनाने एवं कॉलेज भवन और नए हॉस्टल खोलने की घोषणा

चारामा में डीसीए और पीजीडीसीए की मांग पर अगले साल खोलने की घोषणा। इस साल से चारामा में पीजी कॉलेज खोलने की घोषणा