Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

‘यह मेरा आखिरी बर्थडे विश होगा…,’ धोनी के जन्मदिन पर अश्विन ने ऐसा पोस्ट क्यों किया

0
181

भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे महान कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने 7 जुलाई 2023 को अपना 42वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर दुनियाभर की क्रिकेट हस्तियों ने माही को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इसी बीच रविचंद्रन अश्विन जो अक्सर कुछ ना कुछ अलग करने के लिए जाने जाते हैं, यहां भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया। अश्विन ने धोनी को बर्थडे विश करते हुए अपने पोस्ट में कुछ ऐसा लिखा जिसे पढ़कर पहली नजर में कोई भी चौंक सकता है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

आपको बता दें कि रविचंद्रन अश्विन को एमएस धोनी की कप्तानी में आईपीएल से ही पहचान मिली थी। इसी के बाद वह टीम इंडिया में आए और 2011 वर्ल्ड कप विनर टीम का हिस्सा बने थे। रविचंद्रन अश्विन और एमएस धोनी ने लंबे समय तक साथ में क्रिकेट खेला है। आईपीएल में धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेब्यू करते हुए खास पहचान बनाने वाले अश्विन और धोनी एक अच्छे दोस्त भी हैं। आईपीएल में सीएसके से इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम तक काफी मैचों में दोनों साथ खेले। अब माही के 42वें जन्मदिन के मौके पर अश्विन ने अपने अलग और अनोखे अंदाज में धोनी को जन्मदिन विश किया। अश्विन ने अपने ट्विटर प्रोफाइल पर यह पोस्ट लिखा।

अश्विन ने ऐसा क्या लिखा?
अश्विन ने धोनी के बर्थडे पर ट्विटर पोस्ट में लिखा कि, 7 जुलाई को ट्वीट में ग्रेट मैन को विश नहीं करना एक डिजास्टर हो सकता है। हैप्पी बर्थडे माही भाई। आगे अश्विन ने अपने पोस्ट में एक नोट लिखा कि, यह ट्विटर पर उनके द्वारा किसी को भी किया गया आखिरी विश होगा। उन्होंने कहा कि वह सोचते हैं कि किसी को डायरेक्ट कॉल करके विश करना सही है। आखिरी में उन्होंने एक लाइन और लिखा और कहा कि, यह नोट ढेर सारी गॉसिप और स्टोरी को घुमाने वाले लोगों के लिए है।

भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को तब के बिहार के रांची में हुआ था। माही आज 42 साल के हो गए। इस दौरान उन्होंने भारतीय क्रिकेट में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की। धोनी को टीम इंडिया का सफल कप्तान माना जाता है। माही की कप्तानी में टीम इंडिया ने आईसीसी के सारे खिताब जीते हैं। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया 2007 में टी20 वर्ल्ड कप, 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीती।