Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

रायपुर में नई नवेली दुल्हन को दूल्हे ने मारा चाकू, पत्नी की हत्या के बाद खुद भी जान दी

0
263

रायपुर । राजधानी के टिकरापारा थाना इलाके में एक शादी के रिशेप्शन में दूल्हे ने अपनी नई नवेली दुल्हन को चाकू मारा और खुद भी ख़ुदकुशी कर ली। मामलें में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम देव चरण पटेल ने बताया कि दूल्हा-दुल्हन की कमरे में लाश मिली है। पुलिस ने मामलें में जांच शुरू कर दिया है। पुलिस के मुताबिक नए जोड़े का 19 फरवरी को भी निकाह हुआ था जिसके बाद आज रिशेप्शन के लिए दोनों कमरे में तैयार होने गए थे जिसके बाद दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद दूल्हा असलम ने अपनी बेगम कहकशा बानो पर चाकू से ताबड़तोड़ वर किया और खुद भी उसी चाकू से ख़ुदकुशी कर ली। दोनों के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामलें में जांच जारी है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada
जानकारी के मुताबिक, संतोषी नगर नई बस्ती निवासी मृतक असलम पिता बशीर अहमद की 19 फरवरी को राजातालाब की रहने वाली युवती कहकशा बनो के साथ शादी हुई थी। आज शाम दोनों का रिशेप्शन भी था। रिशेप्शन की तैयारी में दोनों परिवारों के सदस्य थे। इस बीच दोनों ने तैयार होने के लिए कमरे में गए और अंदर में दोनों के बीच लड़ाई होने लगी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दूल्हे ने पहले दुल्हन को चाकू मारा फिर खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया। दोनों की मौत हो गई।