Advertisement Carousel

घर के अंदर ED के अफसर बाहर धरना देकर सड़क पर बैठ गए कांग्रेसी, गाया गाना ED को सम्मति दे भगवान

0
287

छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव रायपुर में ही रहने वाले कांग्रेसी नेता आरपी सिंह सनी अग्रवाल विनोद तिवारी के घर पर ईडी का छापा पड़ा।

अफसरों की टीम इन सभी नेताओं के घर सुबह पहुंच गई और दस्तावेज खंगालने लगी ।ईडी अफसरों का कहना है कि छत्तीसगढ़ के कोल स्कैम में अवैध लेनदेन में इन कांग्रेसी नेताओं की भी भूमिका संदिग्ध है यह बात जब फैली तो फिर दोपहर बाद कांग्रेसियों ने ईडी का विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया ।

कांग्रेसी नेताओं के घर के अंदर ईडी छानबीन कर रही थी और बाहर पूरी भीड़ लेकर कांग्रेसी नेता पहुंच गए ईडी के अफसरों से बहस भी हुई कुछ जगहों पर झूमाझटकी की खबर है ।

महापौर एजाज ढेबर रामगोपाल अग्रवाल के घर के बाहर बैठ कर गीत गा रहे हैं रघुपति राघव राजाराम ईडी के अधिकारियों को सम्मति दे भगवान।

इसके अलावा विनोद तिवारी आरपी सिंह जैसे नेताओं के घर के बाहर भी कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही है और छत्तीसगढ़ का सियासी माहौल कांग्रेस हो चुका है।