Advertisement Carousel

दुर्ग, कवर्धा, समेत कई जिलों के SP बदल गए, IPS ट्रांसफर ऑर्डर जारी, देखें लिस्ट

0
195

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए गए है। बता दें छत्तीसगढ़ के 15 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। छ्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। बता दें लाल उमेद सिंह का वर्तमान पदस्थापना पुलिस अधीक्षक जिला कबीरधाम से नवीन पदस्थापना जिला बलरामपुर किया गया है। वहीं आई एलेसेला कल्याण पुलिस अधीक्षक जिला बेमेतरा का नवीन पदस्थापना पुलिस अधीक्षक जिला सूरजपुर किया गया है। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव का ट्रांसफर दुर्ग से जिला कबीरधाम कर दिया गया है।

Narendra Modi

प्रदेश में विधानसभा चुनाव से छह महीना पहले राज्य सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी करते हुए 12 जिलों के पुलिस अधीक्षकों सहित 15 आइपीएस के प्रभार को बदल दिया है। गृह विभाग के आदेश के अनुसार, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गृह जिले दुर्ग के एसपी अभिषेक पल्लव को कबीरधाम का एसपी बनाया गया है। अब दुर्ग के नए एसपी शलभ कुमार सिन्हा होंगे। शलभ वर्तमान में कांकेर में पदस्थ हैं। बेमेतरा एसपी आइके एलेसेला को हटाकर सूरजपुर भेजा गया है। उनकी जगह भावना गुप्ता लेंगी। भावना अभी सरगुजा एसपी की जिम्मेदारी निभा रही हैं।

एक महीना पहले हुए आइपीएस तबादले में नए जिलों के एसपी को बदला गया था। उस समय मनेंद्रगढ़ और मोहला-मानपुर के एसपी को नहीं बदला गया था। इस बार वहां बदलाव करते हुए मनेंद्रगढ़ में सिद्धार्थ तिवारी और मोहला मानपुर में रत्ना सिंह को भेजा गया है। बस्तर के सुकमा, कोंडगांव, कांकेर और दंतेवाड़ा एसपी को बदला गया है। यहां पदस्थ एसपी का कार्यकाल दो साल से ज्यादा हो गया था। तीन साल से एक ही स्थान पर पदस्थ अधिकारियों पर चुनाव आयोग की आपत्ति को देखते हुए यह बदलाव किया गया है। टीआर कोशिमा, राम कृष्ण साहू और मोहित गर्ग को जिले से हटाकर बटालियन में सेनानी बनाया गया है।