Advertisement Carousel

CG पुलिस ने क्या किया, कार्रवाई का विरोध कर रही महिला को लातों से पीटा

0
381

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर पुलिस का गंदा बर्ताव आया सामने आया है। अतिक्रमण हटाने के दौरान महिलाओं को पुलिस ने लात घूसों से पीटा। पूरा मामला सूरजपुर जिले के तिलसिवा गांव का बताया जा रहा है। नगर सीमा से लगे इस गांव के गौठान के पास अतिक्रमण हटाने पुलिस गई थी। साथ में राजस्व विभाग के एसडीएम और तहसीलदार पटवारी भी मौजूद थे। अभियान के दौरान पुलिस ने महिलाओं के साथ मारपीट की। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने महिलाओं को बाल पकड़कर और लात भी मरते हुए नजर आ रही है। यहां पुलिस ने कुछ महिलाओं को पकड़कर कोतवाली थाने भी लेकर आई साथ ही अपराध दर्ज कर जेल भी भेज दिया गया है।