Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

रायपुर के अधिवेशन में बोली सोनिया गांधी – बताया कैसे मिलेगी कांग्रेस को कामयाबी

0
272

रायपुरः छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रहे कांग्रेस के 85वें महाधिवेशन के दूसरे दिन सोनिया गांधी ने इसे संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने देश के मौजूदा हालात पर चिंता जताते हुए केंद्र की बीजेपी सरकार पर करारा प्रहार किया। साथ ही कहा कि कांग्रेस जनों को बीजेपी के खिलाफ संघर्ष करना होगा। यह आसान नहीं है, लेकिन कांग्रेस का इतिहास संघर्षों का रहा है। इसलिए उन्हें पूरी उम्मीद है कि पार्टी को अपने प्रयासों में कामयाबी मिलेगी।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

सोनिया ने कहा कि 1998 में वे पहली बार कांग्रेस की अध्यक्ष बनी थीं। बीते 25 वर्षों में पार्टी को कई बार कामयाबियां मिली तो कई बार निराशा भी झेलनी पड़ी। इन सबके बीच पार्टी ने देश की बेहतरी के लिए लगातार संघर्ष किया और यह उन्हें सबसे ज्यादा संतोष देता है।

बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए सोनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी सरकार सभी लोकतांत्रिक संस्थानों पर हमले कर रहे हैं। वे देश के संविधान पर हमले कर रहे हैं। संविधान की आत्मा पर चोट कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि देश की हालत लगातार बद से बदतर हो रही है। बीजेपी सरकार अपने स्वार्थ पूरे करने में लगी है। स्थितियां काफी हत तक वैसी ही हैं, जैसी राजनीति में उनके प्रवेश के समय थीं। हालात को बेहतर करने के लिए कांग्रेस जनों को संघर्ष करना होगा। यह आसान नहीं होगा, लेकिन कांग्रेस संघर्षों से कभी पीछे नहीं हटी। इसलिए अंततः जीत मिलेगी, इसका उन्हें पूरा भरोसा है।

सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस को अपने पुराने दिनों को याद करने की जरूरत है। समाज में फैली नफरत और शोषण के खिलाफ संघर्ष का कांग्रेस का पुराना इतिहास है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में कांग्रेस एक बार फिर अपने प्रयासों में सफल होगी।

अपने संबोधन में सोनिया ने राहुल गांधी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि देश में नफरत और द्वेष के माहौल के बीच राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली। इस यात्रा के जरिए उन्होंने पूरे देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया है।