Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

मां का नाचना बर्दाश्त न कर सका बेटा: DJ पर महिला कर रही थी डांस, बेटे ने किया मना, पर वो नहीं मानी और…

0
215

अमरोहा की हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक कार्यक्रम के दौरान डीजे पर एक पचास वर्षीय महिला डांस कर रही थी। उसके पच्चीस वर्षीय बेटे ने डांस करने से रोका। कहा कि मां तुम डांस मत करो। बेटे की बात मां ने नहीं मानी और वह लगातार डांस करती रही। इससे गुस्साए युवक ने खेत में जाकर पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

बुधवार की देर शाम को गांव के मोहल्ले में ही एक घर में युवक की लगुन का कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था। इस दौरान डीजे पर युवक डांस कर रहे थे। पचास वर्षीय महिला भी डांस देखने के लिए पहुंच गई। इस दौरान महिला डांस करने लगी। उसका पच्चीस वर्षीय बेटा भी मौके पर मौजूद था, यह सब देख उससे रहा नहीं गया।

बताते हैं कि बेटे ने मां से डांस करने से मना किया। कहा कि मां डीजे पर डांस मत करो, लेकिन महिला नहीं मानी। जिससे नाराज होकर युवक वहां से वहां से चला गया। जंगल में जाकर बकायन के पेड़ पर फंदे से लटक कर जान दे दी। गुरुवार की सुबह में उसका शव लटका मिला।

मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। युवक की करीब चार वर्ष पहले शादी हुई थी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुशील वर्मा का कहना है मामला संज्ञान में नहीं है।