Advertisement Carousel

रमन डेका छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल नियुक्त, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इन राज्यों के गवर्नर बदले

0
108

रायपुर। देश के कई राज्यों के राज्यपाल बदल गए हैं। राष्ट्रपति भवन की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार रमेन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है।

Narendra Modi

इन राज्यों में मिले नए राज्यपाल

हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

रामेन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

सीएच विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

सीपी राधाकृष्णन, जो वर्तमान में झारखंड के राज्यपाल हैं और तेलंगाना का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं, को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

गुलाब चंद कटारिया, जो वर्तमान में असम के राज्यपाल हैं, को पंजाब और चंडीगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, जो वर्तमान में सिक्किम के राज्यपाल हैं, को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और उन्हें मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

असम से रहे लोकसभा सांसद

रमेन डेका 70 वर्षीय भाजपा से जुड़े रहे। वे 2009 से 2019 तक लोकसभा सांसद रहे। 2014 के चुनावों में वे असम की मंगलदोई सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर निर्वाचित हुए थे।