Advertisement Carousel

रायपुर प्लेटफॉर्म में बिस्किट चोर की जमकर पिटाई, पैर को कपड़े से बांधकर घसीटा गया

0
128

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन में लगे स्टॉल से बिस्किट चोरी करना एक युवक को भारी पड़ गया। चोरी करते पाए जाने पर स्टॉल कर्मचारियों उसकी जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं उसके पैर को कपड़े से बांध कर प्लेटफार्म पर घसीट दिया। उसे पूरे प्लेटफार्म में घसीटते हुए जीआरपी थाने तक ले जाने की कोशिश की गई। हैरानी की बात यह है कि वहां मौजूद आरपीएफ के जवान भी मूकदर्शक बने रहे।

मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन में रात लगभग साढ़े तीन बजे के बीच प्लेटफार्म में लगे स्टाल से चार चोर बिस्किट चोरी करते हुए पकड़े गए। इसमें से एक चोर को स्टॉल कर्मचारियों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। वहीं तीन लोग मौके से भाग निकले। चोरी करते पकड़े गए युवक को कर्मचारियों ने बेदम पिटाई कर दी। इसके अलावा पैरों में कपड़े बांधकर प्लेटफार्म से घसीटते हुए जीआरपी थाने तक ले जाने की कोशिश की गई।

मूकदर्शक बने रहे जवान
बता दें कि यह घटना आरपीएफ जवानों के आंखों-देखी घटना है। स्टॉल के कर्मचारियों ने जब युवक को घसीटते हुए ले जा रहे थे। उस वक्त आरपीएफ जवान वहां मौजूद थे, लेकिन उन्होंने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, बल्कि मूकदर्शक बने रहे।