Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

रायपुर नगर निगम की मनमानी ? छुट्टी के दिन लगा दी प्यून की ड्यूटी

0
310

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नगर निगम के अफसरों की मनमानी का मामला सामने आया है जिसकी वजह से अब नगर निगम कर्मचारियों में आक्रोश है। दरअसल एक आदेश जारी किया गया है जिसमें छुट्टी के दिन भी कर्मचारियों से काम लिया जा रहा है। सरकार ने सप्ताह के 5 दिनों तक सरकारी कार्यालयों में कामकाज करने का सिस्टम लागू किया है। शुक्रवार के बाद शनिवार और रविवार छुट्टी होती है मगर रायपुर नगर निगम के कुछ कर्मचारियों से शनिवार और रविवार को भी काम लिए जाने का स्थाई आदेश जारी कर दिया गया है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

यह आदेश रायपुर नगर निगम के अपर आयुक्त की तरफ से जारी किया गया है इसमें चार व्यक्तियों की ड्यूटी लगाई गई है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि एक-दो दिन की बात होती तो इसका विरोध नहीं किया जाता मगर स्थाई आदेश होने की वजह से अब कर्मचारियों के बीच गुस्सा है।