Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

राजधानी में बस ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर ही हुई मौत, स्थानीय लोगों ने किया पथराव

0
169

रायपुर। रायपुर के कुशालपुर वॉलफोर्ट सिटी के सामने हुए सड़क हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। महेंद्रा ट्रेवल्स की तेज रफ्तार सवारी बस ने बाइक सवार युवक को रौंदा है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

रहवासियों ने सड़क पर चक्काजाम किया

आक्रोशित स्थानीय रहवासियों ने सड़क पर चक्काजाम कर सवारी बस में पथराव कर दिया। गाड़ी के कांच तोड़ दिए गए। घटना के समय बस में सवारी सवार थे। पुरानी बस्ती थाना इलाके की घटना।

बस चालक को हिरासत में लिया

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक कुशालपुर निवासी विक्की तिवारी उम्र 27 साल की सड़क हादसे में मौत हो गई है। बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस की समझाइश के बाद जाम खुल गया है।