Advertisement Carousel

रायपुर में कांग्रेस की रागिनी नायक ने मोदी सरकार के खिलाफ पढ़ दी कविता

0
237

रायपुर । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नेता रागिनी नायक ने रायपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस ली। उन्होंने कहा- महंगाई और बेरीज़गारी की दोहरी मार है जिसे देश की जनता सह रही है । अब दिल्ली के रामलीला मैदान में महंगाई की मार के विरोध में कांग्रेस करेगी बड़ा प्रदर्शन। 4 सितंबर को महंगाई के विरोध में निकाली जाएगी रैली।

Narendra Modi

कविता के अंदाज में दिया बयान
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने मोदी सरकार पर शायरना अंदाज में सियासी तीर दागे –
आज देश में महंगाई की मार है
नौजवान बेरोजगार हैं
देश की सीमा पर हो रहा प्रहार है
आम जनता का जीएसटी से जीना दुस्वार है
आत्महत्या करने को किसान लाचार है
निकम्मी केंद्र की सरकार है
भारत की आर्थिक स्थिति खराब है
रुपये का अवमूल्यन हो रहा है
देश को गर्त में ले जा रही है मोदी सरकार
यूपीए सरकार में देश की जनता को राहत दी गई
लेकिन मोदी सरकार अपने उद्योगपति मित्रों को राहत दे रही है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो भाई
बेरोजगारी और महंगाई