Advertisement Carousel

रायपुर में बुजुर्ग महिला की हत्या, आरोपी ने धारदार हथियार से गला रेतकर बेरहमी से मार डाला

0
124

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी के गुढ़यारी क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला की बीती रात हत्या कर दी गई। आरोपी ने धारदार हथियार से गला रेतकर महिला को मौत के घाट उतार दिया। घटना रामनगर क्षेत्र की है। इस हत्याकांड के बाद इलाके में सनसनी मची हुई है।

जानकारी के मुताबिक, घटना शुक्रवार देर रात की है। आज सुबह बुजुर्ग महिला का शव घर के कमरे में मिला। मृतिका का नाम फेकन बाई साहू 70 वर्षीय था। बुजुर्ग अपने नाती के साथ रहती थी। बीती रात महिला जब घर पर सोई हुई थी। इसी दौरान किसी ने महिला की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी सुबह आसपास के लोगों को मिली, जिसके बाद रामनगर चैकी पुलिस मौके पर पहुंची।

महिला के गले में धारदार हाथियार के निसान मिले है। पुलिस ने मामले में एक संदेही को भी हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ जारी है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर एक बुजुर्ग की हत्या इतनी बेरहमी से क्यों की गई। फिलहाल मामले की जांच जारी है।