बॉस हो तो मुकेश अंबानी जैसा, रिलायंस के कर्मचारी को तोहफे में दिया ₹1500 करोड़ का 22 मंजिला घर

0
436

नई दिल्ली:रिलायंस इंडस्ट्री (Reliance Industries) के चेयरमैन और एशिया के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) सिर्फ बड़ा बैंक बैलेंस ही नहीं रखते, बल्कि उनका दिल भी बड़ा है। अपने कर्मचारियों की मदद के लिए हमेशा खड़े रहने वाले मुकेश अंबानी ने हाल ही अपने एक पुराने इम्पलाई के लिए 1,500 करोड़ रुपये का मकान खरीदा है। सालों से रिलायंस के लिए काम कर रहे मनोज मोदी (Manoj Modi) को मुकेश अंबानी ने 22 मंजिला इमारत तोहफे में दिया है। अंबानी के राइट हैंड कहलाने वाले मनोज मोदी शुरुआत से लेकर अब तक कंपनी के साथ हैं। वह ना केवल रिलायंस के कर्मचारी है बल्कि मुकेश अंबानी के दोस्त भी हैं।

​कौन हैं मनोज मोदी

मनोज मोदी को लोग अंबानी के सबसे करीबी कर्मचारी के तौर पर जानते हैं। उन्हें मुकेश अंबानी का राइट हैंड भी कहा जाता है। रिलायंस के सभी सौदों की सफलता के पीछे उनका हाथ होता है। सालों से वह बिना थके कंपनी के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा से काम कर रहे हैं। मुकेश अंबानी ही नहीं बल्कि उनके बच्चे आकाश अंबानी, अनंत अंबानी और ईशा अंबानी भी मनोज मोदी की कही हर बात मानते हैं। उनके काम का सम्मान करते हुए अब अंबानी परिवार ने उन्हें बेशकीमती तोहफा दिया है। मुकेश अंबानी ने अपने पुराने कर्मचारी और दोस्त के लिए मुंबई के पॉश इलाके में 22 मंजिला इमारत खरीदा है।

​22 मंजिला इमारत किया गिफ्ट​

 

अंबानी परिवार ने मनोज मोदी के लिए मुंबई के नेपियन सी रोड में 22 मंजिला इमारत खरीदी है। इस प्रॉपर्टी का नाम वृंदावन रखा है। आपको बता दें कि नेपियन सी रोड मुंबई का पॉश इलाका है। यहां प्रॉपर्टी के रेट्स 45,100 रुपये से लेकर 70,600 रुपये प्रति वर्ग फुट तक है। इस इमारत की कीमत 1,500 करोड़ रुपये बताई जा रही है। 1.7 लाख वर्ग फुट एरिया में ये बिल्डिंग बनी है।

​मुकेश अंबानी के राइट हैंड

मनोज मोदी मुकेश अंबानी के कॉलेज फ्रेंड भी हैं। अंबानी और मोदी दोनों क्लासमेट रहे हैं। दोनों ने एक साथ यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी से पढ़ाई की है। पढ़ाई के बाद जब मुकेश अंबानी ने रिलायंस में काम करना शुरू किया, उन्होंने मनोज को भी अपने साथ बुला लिया। साल 1980 से ही मनोज मोदी रिलायंस इंडस्ट्रीज में साथ जुड़े हैं। ना केवल कारोबार में बल्कि अंबानी परिवार में भी उनकी काफी इज्जत है। खुद मुकेश अंबानी उनकी कही बातों को गौर से सुनते हैं। अंबानी परिवार के बच्चों के लिए वो मेंटर के तौर पर काम करते हैं। कहा तो ये भी जाता है कि रिलायंस की सफलता के पीछे उनका दिमाग है। रिलायंस में उन्हें MM कहकर बुलाया जाता है।

​सीईओ जितनी पावर

मनोज मोदी रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल के डायरेक्टर के पद पर हैं। वो लाइमलाइट से दूर रहते हैं। वो किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में मौजूद नहीं है। पर कंपनी ने उनकी खूब चलती है। वह हजीरा पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स, जामनगर रिफाइनरी, पहला टेलीकॉम बिजनस, रिलायंस रिटेल और 4जी रोलआउट जैसे तमाम प्रोजेक्ट से जुड़े रहे हैं। उनके पास कंपनी से सीईओ जितना पावर है।