Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

स्कूटी सवार मां बेटी का एक्सीडेंट, मां की मौत, भिलाई में हादसा

0
253

छत्तीसगढ़ के भिलाई में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में मां ने बेटी के सामने ही तड़प तड़प को जान दे दी। मां बेटी दोनों स्कूटर में भिलाई से रायपुर की तरह जा रहे थे। इसी दौरान खुर्सीपार के पास वो एक ट्रेलर की चपेट में आ गए। दुर्घटना में बेटी जहां घायल हो गई है, वहीं मां के ऊपर से ट्रेलर गुजर जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस चार घंटे बीत जाने के बाद भी घायलों का पता नहीं लगा पाई है। सीएसपी छावनी आशीष बंछोर से मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका की पहचान शांतिपारा कैंप 1 भिलाई निवासी उषा देवी प्रजापति पति कमलेश प्रजापति के रूप में हुई है। वो अपनी बेटी के साथ रविवार सुबह 8 बजे स्कूटर से रायपुर की तरफ जा रही थी। स्कूटर को बेटी चला रही थी। वो लोग जैसे ही न्यू खुर्सीपार सतनाम नगर के पास पहुंचे पीछे से तेज रफ्तार में ट्रेलर ने मां बेटी को जोरदार टक्कर मार दी। इससे बेटी स्कूटर लेकर दूर गिरी और मां ट्रेलर के पिछले पहिए के नीचे आ गई। ट्रेलर का पहिया महिला के ऊपर से गुजर जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर खुर्सीपार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को जब्त कर शव को पीएम के लिए भेजा। वहीं घायल बेटी को इलाज के लिए दुर्ग रेफर किया गया है। दुर्घटना के बाद से बेटी सदमें है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

फ्लाई ओवर के धीमे कार्य के चलते हुआ हादसा
रायपुर से भिलाई के बीच बने फोरलेन में फ्लाईओवर का निर्माण हो रहा है। यह कार्य इतना धीमी गति से हो रहा है कि इसके चलते यहां आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। हादसे के चश्मदीद समीर साहू ने बताया कि मां और बेटी रायपुर की ओर जा रहे थे। उसी दौरान सड़क सकरी होने से ट्रेलर चालक ने उन्हें टक्कर मार दी।