Advertisement Carousel

Facebook पर दोस्ती हुई, फिर शादीशुदा पुलिस कांस्टेबल से हुआ प्रेम….. शादी करके घर बसाने का बना रही थी दबाव…. पुलिस कांस्टेबल ने माना कर दिया तो उसके पुलिस क्वार्टर में घुसकर उसकी पत्नी और 9 साल की बेटी को चाकू से गोदकर मार डाला…… दुर्ग की पुलिस कॉलोनी की दिल दहला देने वाली घटना……

0
4

हस्ताक्षर न्यूज. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सुपेला थाना क्षेत्र स्थित STF कॉलोनी में एक महिला ने घर में घुसकर आरक्षक की पत्नी और उसके 9 साल के बेटे की बेरहमी से हत्या कर (Double Murder in Chhattisgarh) दी, जबकि दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। एक बेटी ने बाथरूम में छिपकर अपनी जान बचाई। आरोपी महिला बीजापुर में पदस्थ एसटीएफ के आरक्षक की प्रेमिका है।

Narendra Modi

जानकारी के मुताबिक, मृतिका की पहचान रीना यादव के रूप में हुई है। उनके पति ललितेश यादव STF में आरक्षक हैं और वर्तमान में बीजापुर में पदस्थ हैं। वे हाल ही में 15 दिन की छुट्टी पर दुर्ग आए हुए थे।

बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह करीब 6 बजे ललितेश यादव रेलवे स्टेशन रिजर्वेशन कराने घर से निकले थे। इसी दौरान करीब 6:30 बजे आरोपी महिला उनके घर पहुंची। सुबह 8 बजे तक उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया।

पुलिस और प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी ने महिला पर करीब 18 बार और सो रहे बच्चे पर 14 बार चाकू से हमला किया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घर में मौजूद दो बेटियां हमले में गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पड़ोसियों के मुताबिक, आरक्षक और आरोपी महिला के बीच फेसबुक के जरिए संपर्क हुआ था। चर्चा है कि दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और कथित तौर पर शादी भी हुई थी। आरोपी महिला को दुर्ग में घर लेकर रखने की बात भी सामने आई है।

वहीं, पति ललितेश यादव ने बताया कि फेसबुक पर पहचान के बाद दोनों के बीच बातचीत होती थी और एक तरह का अटैचमेंट बन गया था। महिला साथ रहने और शादी करने का दबाव बना रही थी।

घटना की सूचना मिलते ही सुपेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आरोपी महिला को हिरासत में लेने की कोशिश की जा रही है। पुलिस पूरे मामले को प्रेम प्रसंग और आपसी विवाद के एंगल से भी जांच रही है।