Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

किस मंत्री को मिलेगा कौन सा विभाग? दिल्ली से हाईकमान का फैसला लेकर रायपुर पहुंचेंगे सीएम साय

0
98

रायपुर: सीएम विष्णुदेव साय अपने कैबिनेट विस्तार के बाद दिल्ली दौरे पर है। तय कार्यक्रम के अनुसार, सीएम आज रायपुर लौट आएंगे। माना जा रहा है कि सीएम के रायपुर लौटते ही मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो सकता है। हाल ही में छत्तीसगढ़ में 9 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। मंत्रिमंडल में नए और पुराने चेहरों को मौका दिया गया है। मंत्रिमंडल विस्तार में कई सीनियर नेताओं को जगह नहीं मिली है। माना जा रहा है कि जिन सीनियर नेताओं को कैबिनेट में जगह नहीं मिली हैं उन्हें निगम और मंडल में नियुक्ति दी जा सकती है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

सीएम पद की शपथ लेने के बाद सीएम विष्णुदेव साय ने निगम और मंडल में की गई राजनैतिक नियुक्तियों को रद्द कर दिया था। इसके बाद अब माना जा रहा है कि कैबिनेट में जगह नहीं मिलने से नाराज नेताओं को आयोग की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

दिल्ली में हुई विभागों के बंटवारे पर चर्चा

सीएम विष्णुदेव साय अपने दोनों डेप्युटी सीएम के साथ दिल्ली दौरे पर थे। यहां साय ने पीएम मोदी, अमित शाह समेत पार्टी के सीनियर नेताओं से मिले थे। सीएम विष्णुदेव साय ने इस मुलाकात को सौजन्य मुलाकात बताया था। वहीं, सूत्रों का कहना है कि दिल्ली में मंत्रियों के विभागों बंटवारे पर भी चर्चा हुई है। हाईकमान की मुहर के बाद ही कैबिनेट मंत्रियों को उनके विभाग दिए जाएंगे।

साय के कैबिनेट में 9 मंत्रियों ने शपथ ली है। जिसमें से चार पुराने और पांच नए चेहरों को शामिल किया गया है। मंत्रिमंडल विस्तार में युवाओं को मौका दिया गया है। बीजेपी ने लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रीय और जातिगत समीकरण के हिसाब से कैबिनेट का विस्तार किया है।