Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

हसदेव मामले में बड़ी बात कही CM विष्णुदेव साय ने, बताया कौन है हजारों पेड़ कटाई का जिम्मेदार

0
147

रायपुर । सरगुजा के हसदेव जंगलों की कटाई मामले में अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बयान आया है। इस विवाद पर मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने सोमवार को रायपुर के पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड में मीडिया से चर्चा के दौरान इस मामले पर बयान दिया है।
मुख्यमंत्री अपने तय कार्यक्रम के लिए बिलासपुर रवाना होने वाले थे। इससे पहले पत्रकारों के हसदेव विवाद पर पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा हसदेव में वन कटाई की अनुमति कांग्रेस की जब सरकार थी तब की है। उनकी सरकार में जो भी वहां पर काम हुए हैं चाहे वह पेड़ कटाई की बात हो या अन्य उनकी अनुमति से हो रहा है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada