Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

4 साल बड़े कमाल – गौठानों की वजह से छत्तीसगढ़ में रुक गया पलायन, 42 लाख लोगों को मिला बिजली बिल हाफ का फायदा

0
255

महासमुंद । मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल बागबाहरा रेस्ट हाउस में अधिकारियों की समीक्षा बैठक के पश्चात प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा –

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

मुख्यमंत्री ने कहा कि न्याय योजना का लाभ सभी को मिल रहा है। लोगों को योजनाओं के लाभ मिलने से राहत मिली है।

सरकारी योजनाओं के बारे में पत्रकारों को बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष धान खरीदी में एक करोड़ दस लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने बताया कि हमने मिलेट्स प्लांट की शुरुआत की,  उत्पादकों के साथ स्थानीय लोगों को भी इसका लाभ मिल रहा है। रोजगार मिल रहा है।

सभी जिलों में लोग कह रहे हैं कि गौठानो के कारण पलायन रुका है।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हो रहे हैं, हाट बाजार, स्लम स्वास्थ्य योजना जैसी योजनाएं चलाई जा रही है।

बिजली बिल हाफ योजना का 42 लाख लोग फायदा ले रहे हैं।

हम दलहन फसल को समर्थन मूल्य पर खरीद रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इंग्लिश मीडियम स्कूल की मांग बहुत है, लोग विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। प्रमाण पत्र बनाने के काम का भी सरलीकरण हुआ है।

हमारी सरकार लगातार इस उद्देश्य के साथ काम कर रही है कि प्रशासन और जनता के बीच दूरी कम हो।

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों के लिए सरकारी कामकाज की दूरी कम हुई है। प्रशासनिक इकाइयों की दूरी लगातार कम हो रही है।

हमने तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए भी योजना बनाई है, शासन- प्रशासन लोगों के हित में काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोमाखान में कॉलेज खुलेगा।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पत्रकार भवन के लिए 20 लाख रुपये की घोषणा की।