Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

केरल में भीषण भूस्खलन, 24 लोगों की मौत, 400 से ज्यादा मलबे में दबे

0
85

नई दिल्ली। केरल के वायनाड में भारी बारिश के बाद भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के चलते 400 से ज्यादा लोगों की मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है, लोगों को बचाने के लिए रेसक्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है भूस्खलन से अब तक कुल 24 लोगों की मौत हुई है, इनमें तीन बच्चे भी शामिल थे।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) ने बताया कि अग्निशमन और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमों को प्रभावित क्षेत्र में तैनात किया गया है। वहीं एनडीआरएफ की एक अतिरिक्त टीम वायनाड जा रही है। इलाके के सीएमओ के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग – राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने एक नियंत्रण कक्ष खोला है और आपातकालीन सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 9656938689 और 8086010833 जारी किए हैं।

वायु सेना के दो हेलीकॉप्टर रवाना
वायु सेना के दो हेलीकॉप्टर एमआई-17 और एक एएलएच सुबह 7.30 बजे सुलूर से रवाना हो गए हैं। बचाव कार्यों का समन्वय किया जाएगा।

स्वास्थ्य कर्मियों की टीमें तैनात
केरल के वैथिरी, कलपट्टा, मेप्पडी और मननथावाडी अस्पताल सहित सभी अस्पताल तैयार हैं। रात में सभी स्वास्थ्य कर्मी सेवा के लिए पहुंचे थे। वायनाड में स्वास्थ्य कर्मियों की अधिक टीमें तैनात की जाएंगी। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने इसकी जानकारी दी है।